ग्रेटर नोएडा में लोगों से चेन छीनने वाले 2 बदमाशों का एनकाउंटर, एक पर था 25 हजार रुपये का इनाम
ग्रेटर नोएडा, नवम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा की बीटा दो कोतवाली पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल दोनों बदमाश चेन स्नेचिंग की घटनाओं में वॉन्टेड चल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की है। इनमें से एक बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा ढकिया बाबा मंदिर गोल चक्कर के पास चैकिंग की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा सामने से आ रही बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया। इस बीच इनके द्वारा भागने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आगे चलकर उक्त बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इस दौरान खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.