ग्रेटर नोएडा में यहां जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति; टेंडर जारी
ग्रेटर नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवासियों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अथॉरिटी ने यूटर्न के साथ ही 39 प्रोजेक्ट के लिए करीब 43 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण तिलपता-करणवास रोड पर बनने वाला नया यूटर्न है, जिससे क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।प्रस्तावित यूटर्न तिलपता गोलचक्कर पर ग्रेटर नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाली सड़क पर करीब तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के जनरल मैनेजर एके सिंह ने कहा, 'पिछले कुछ साल में तिलपता चौक पर यातायात में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रस्तावित यू-टर्न की योजना वाहनों की आवाजाही को सुगम बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.