ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी 2 से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के व्हाइट ऑर्किड मार्केट में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने एक मुस्लिम दंपत्ति के साथ कथित तौर पर पूछताछ करते हुए अभद्रता की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें आरोपी शख्स और वहां मौजूद एक मुस्लिम जोड़े व अन्य लोगों के बीच कहा-सुनी होती दिख रही है। इस दौरान आरोपी युवक को लोगों ने घेर रखा था और वह उसके साथ तीखी बहस कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब आरोपी शख्स ने इमरान और उसकी बुर्का पहनी पत्नी के अपनी कार के पास खड़े होने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में ज़ुबानी बहस शुरू हो...