नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट जन सामान्य को समर्पित होने के बाद माल वाहन और यात्री आवागमन के दबाव को देखते हुए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रेटर नोएडा महायोजना-2041 में संशोधन करते हुए माल वाहन और यात्री आवागमन को अलग-अलग करने की योजना बनाई गई है। इस पर सोमवार को पिकअप भवन सभागार लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार भी मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा से गंगा एक्सप्रेसवे की दूरी को कम करते हुए 30 से 45 मिनट मिनट में ही पूरी करने के लिए हापुड़ बाईपास तक 105 मीटर चौड़ी सड़क बनाने की योजना है। कने...