नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- राजेश शर्मा, ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा की जारचा कोतवाली में तैनात एक महिला सब इंस्पेक्टर की मंगवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला सब इंस्पेक्टर का शव आज उनके सरकारी आवास के बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जाहिर की है।सरकारी आवास के बाथरूम में अचेत हालत में पड़ी मिली थीं रश्मि पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से कानपुर की रहने वाली महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम जारचा कोतवाली में तैनात थीं। रश्मि गौतम कोतवाली परिसर में बने आवास में रह रही थीं। मंगलवार को सुबह महिला सब इंस्पेक्टर अपने आवास के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ी मिली थीं। महिला सब-इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।2023...