ग्रेटर नोएडा, मई 3 -- ग्रेटर नोएडा में मकान, दुकान खरीदने के साथ उद्योग लगाना और अधिक महंगा हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सभी तरह की संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58 फीसदी वृद्धि की है। नई आवंटन दरें एक अप्रैल से लागू मानी जाएंगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन दीपक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को 143वीं बोर्ड बैठक में नई आवंटन दरों पर मुहर लग गई। हालांकि, यह वृद्धि बीते साल की तुलना में कम है। बीते साल दरों में औसतन पांच फीसदी की वृद्धि की गई थी। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्तियों की नई आवंटन दरें तय कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक गांवों के लिए अच्छी खबर, इस समस्या से मिलेगी निजात आवासीय श्रेणी में मौजूदा आवंटन दर 33,481 से 49,588 रुपये प्रति वर्ग मीटर है। ...