ग्रेटर नोएडा में बेकाबू थार ने स्कूटी सवार दंपति को बुरी तरह ठोंका, उछलकर नाले में गिरे शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 21 -- 'बेकाबू थार की टक्कर से ग्रेटर नोएडा में स्कूटी सवार की मौत।' ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र से सामने आया है। सोशल मीडिया पर तैर रहीं तस्वीरों में एक शख्स नाले में अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई देता है। दूसरी तस्वीर में सड़क किनारे टूटी-फूटी स्कूटी और थार खड़ी दिखाई देती है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, थार सवार वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका है।इस हादसे में स्कूटी सवार महिला (मृतक की पत्नी) की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।स्कूटी सवार पति-पत्नी को थार ने मारी टक्कर पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, बिसरख थाना क्षेत्र में थार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गयी है। स्कूटी पर 40 साल के नीरज सवार थे। वह चिपियाना, थाना बिसरख के निवासी थे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। पति-पत्नी इटैड़ा गोल चक्कर होकर जा रहे थे, तभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.