ग्रेटर नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के सिरसा गांव में एक बेरहम पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने परिवार के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा था, इसीलिए उसने उन्हें मर्डर केस में फंसाने के लिए खुद ही अपने बेटे को मार डाला। पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रदीप सिरसा गांव में परिवार के साथ रहता है। प्रदीप का 13 साल का इकलौता बेटा सुधांशु आठवीं क्लास का छात्र था। गुरुवार की रात प्रदीप ने अपने बेटे सुधांशु की हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर से दूर ले जाकर एक गड्ढे में फेंक दिया। प्रदीप के भाई ...