लखनऊ, अप्रैल 7 -- -उच्च शिक्षा को बढ़ावा, निजी क्षेत्र में नए विश्वविद्यालय को कैबिनेट की स्वीकृति -26.1 एकड़ में बनेगा 'मेट्रो विश्वविद्यालय', युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसरलखनऊ, विशेष संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के अंतर्गत 'मेट्रो विश्वविद्यालय' की स्थापना को मंजूरी दे दी गई। यह फैसला प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम-2019 के प्रावधानों के अंतर्गत यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त अधिनियम के तहत निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना, उनके विनियमन एवं संचालन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की...