ग्रेटर नोएडा, मई 13 -- अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर चलाक ध्वस्त कर दिया। इस दौरान प्रशासन ने 80 करोड़ की जमीन को कब्जामुक्त करवा लिया है। इस दौरान प्रशासन की तरफ से लोगों के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया और बताया गया कि अपनी गाढ़ी कमाई को किसी अवैध कब्जे वाली जमीन को खरीदने में ना व्यर्थ करें। प्रशासन ने अवैध प्लॉटिंग करने वाले कब्जाधारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।प्रशासन ने क्यों की कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यह कार्रवाई अवैध कॉलोनी डेवलप करने वालों के खिलाफ की है। ग्रेनो के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग ने यह कार्रवाई की है। परियोजना विभाग के वर्क सर्किल दो की तर...