नोएडा, अप्रैल 13 -- हंगामा कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की पुलिस ने श्रमिकों को समझाकर शांत करायाग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर और ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दो कंपनी के बाहर श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हंगामा करने के साथ कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह श्रमिकों को समझाकर शांत कराया।सूरजपुर एलजी गोलचक्कर के समीप विनोन कंपनी के बाहर सुबह करीब 7:00 श्रमिक इकट्ठा होना शुरू हुए। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन पर शोषण करने का आरोप लगाया और वेतन बढ़ाने की मांग की। यह भी पढ़ें- काम की बात: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, कई रास्ते बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी वहीं, ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र में बीपीएल कंपनी के बाहर ...