ग्रेटर नोएडा, जुलाई 30 -- ग्रेटर नोएडा में दो और रूट पर सिटी बसें चलेंगी। इसके लिए प्राधिकरण ने दादरी से सूरजपुर-कासना और दादरी से भंगेल-छलेरा होते हुए बॉटनिकल गार्डन तक दो नए रूट तय किए हैं। इसके अलावा बसों पर डिस्प्ले बोर्ड में रूट नंबर नजर आएंगे। इससे यात्रियों को आवागमन करने में आसानी होगी। दरअसल, सिटी बस सेवा के रूप में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण द्वारा 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इसमें नोएडा के हिस्से में 50 और ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के हिस्से में 25-25 बसें आई हैं। प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि सिटी बसों के रूटों में बदलाव की भी तैयारी है। जिन रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं, उन रूटों में संशोधन किया जाएगा। जहां पर यात्री मिल रहे हैं, वहां फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही, नए रूट भी बनाए जाएंगे। यह भी पढ़ें...