ग्रेटर नोएडा, मार्च 4 -- ग्रेटर नोएडा में एलजी चौक से रामपुर सेक्टर बीटा-1 गोलचक्कर तक की सड़क को छह लेन करने का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम करीब एक साल में पूरा होगा। इसके अलावा रामपुर गोलचक्कर के नवीनीकरण का कार्य भी किया जाएगा। इसकी चौड़ाई और चारों डिवाइडर की लंबाई कम की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सूरजपुर-कासना मार्ग स्थित एलजी गोलचक्कर से वाया आशियाना सोसाइटी और रामपुर गोलचक्कर तक की सड़क अभी चार लेन की है। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के दोनों तरफ एक-एक नई लेन बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। इन सेक्टरों में आना-जाना आसान हो जाएगा सड़क बनाने के लिए खुदाई की जा रही है। इस काम पर करीब नौ करोड़ रुपये का खर्च किए जाएंगे। काम पूरा होने पर सेक्टर गामा-2, डेल्टा-1, 2, 3, जीटा, ईटा आदि सेक्टरों के अलावा आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.