ग्रेटर नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति/गौड़ चौक से तिगरी गोलचक्कर के बीच आवागमन जल्द ही सुगम हो जाएगा। सड़क के दोनों तरफ की सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन यूटर्न का काम अंतिम चरण में चल रहा है। सर्विस रोड के चौड़ा होने से गाजियबाद आने-जाने वालों को बड़ी राहत मिल जाएगी। गौर सिटी-1, 2 और आसपास की 20 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भी काफी सहूलियत होगी। इस काम पर आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम से निजात के लिए चार मूर्ति चौक पर अंडरपास का काम तेज कर दिया गया है। इसे अगले चार माह में चालू करने का लक्ष्य है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वाहनों का दबाव दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जाम की समस्या पैदा होने लगी है। इससे निपटने के लिए सभी प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.