ग्रेटर नोएडा में गल्ला आढ़ती की हत्या में व्यापारियों ने बंद रखा गल्ला बाजार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- कायमगंज, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में गुरुवार देर शाम कायमगंज निवासी गल्ला आढ़ती एवं कारोबारी जीवन किशोर यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सूचना मिलते ही कायमगंज में उनके परिवार और व्यापारिक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन तत्काल नोएडा के लिए रवाना हो गए। वहीं, घटना के विरोध में शुक्रवार को कायमगंज के गल्ला व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जीवन किशोर यादव मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर दूंदेमई के रहने वाले थे। वे कस्बे के बाईपास पर अपने भाइयों मुन्नालाल, देवकी नंदन और रामकिशोर के साथ निवास करते थे। करीब दस वर्ष पहले वह अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में बस गए थे। वहां वे प्रॉपर्टी डीलिंग और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.