ग्रेटर नोएडा में गरजे बुलडोजर, कई मकान, दुकानें और जमीन कब्जाधारियों से मुक्त; कहां हुआ एक्शन?
वार्ता, नवम्बर 23 -- अवैध कब्जों और अवैध निर्माण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। छपरौला स्थित सहारा समतल में अथॉरिटी की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध रूप से बनाए गए कई मकानों, प्रॉपर्टी डीलरों की दुकानों और जमीन पर कब्जा करने के मकसद से बनाई गई बाउंड्रीवॉल को बुलडोजर के जरिए कब्जामुक्त करवाया। यह बुलडोजर एक्शन करीब तीन घंटे तक चला। इस ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन के जरिए अथॉरिटी की टीम ने लगभग तीन एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त करावाई। जमीन अनुमानित कीमत करीब 24 करोड़ रुपये है। अथॉरिटी के एसीईओ सुमित यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सहारा समतल क्षेत्र ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अंतर्गत आता है। यहां अथॉरिटी की अनुमति के बिना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.