वार्ता, जून 22 -- दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध कब्जों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए खोदना गांव खुर्द में बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने करीब छह हजार वर्गमीटर अर्जित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त करा लिया। भूमि की अनुमानित कीमत लगभग बारह करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भूलेख एवं परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। खोदना खुर्द गांव स्थित खसरा संख्या-502 की भूमि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त संपत्ति है, जिस पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पहले बुजुर्ग का शव मिला, अगले दिन उसी परिसर से मिलीं 2 और लाशें; गुना में हड़कंप अव...