ग्रेटर नोएडा, अगस्त 27 -- Greater Noida farmers compensation: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला किया है। प्राधिकरण ने मुआवजा दर में रिकॉर्ड 55 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब किसानों को जमीन के लिए 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। अब तक किसानों को 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से मुआवजा मिलता था। नई दर लागू होने के बाद किसानों को जमीन के बदले पहले के मुकाबले काफी अधिक रकम मिलेगी।2,290 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी नई दर के मुताबिक मुआवजे में 2,290 रुपये प्रति वर्गमीटर की बढ़ोतरी हुई है। यानी जिन किसानों की जमीन प्राधिकरण के अधिग्रहण में जाएगी, उन्हें पहले की तुलना में अधिक मुआवजा मिलेगा। यह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से अब तक की सबसे बड़ी मुआवजा बढ़ोतरी बताई जा रही है। इससे जमीन अधिग्रह...