ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मैगी खाकर सोया था परिवार
ग्रेटर नोएडा, अक्टूबर 17 -- ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। बताया जा रहा है कि रात को इन सभी लोगों ने मैगी खाई थी। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला 'फ़ूड पॉइजनिंग' का पाया जा रहा है। मृतकों की पहचान 37 साल के महेश, 35 साल की उनकी पत्नी ललिता, और 11 साल के बेटे लड्डू, 7 साल की बेटी मिष्टी और 3 साल के बेटे साक्षात के रूप में हुई है। घटना ग्रेटर नोएडा के नगला पदम गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, शनिवार को सुबह थाना रबूपुरा पर सूचना प्राप्त हुई कि गांव नगला पदम निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल, उच्च अधिकारी, एम्बुलेंस और फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। फील्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.