ग्रेटर नोएडा में इमारत से गिरकर दौराला के लॉ द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत
मेरठ, जुलाई 22 -- ग्रेटर नोएडा में इमारत से गिरने से गलगोटिया यूनिवर्सिटी के लॉ द्वितीय वर्ष के छात्र दौराला निवासी कार्तिक शर्मा की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने मामले की जांच की मांग की। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए समाजसेवी और जनप्रतिनिधि पहुंचे और परिवार को धैर्य बंधाया। मृतक छात्र कार्तिक शर्मा की मां अर्चिता पीआरडी सिपाही है और थाना दौराला पर तैनात है। पिता पंकज शर्मा हापुड़ में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मृतक छात्र के ताऊ शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उनका भतीजा 23 वर्षीय कार्तिक शर्मा गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा में लॉ द्वितीय वर्ष का छात्र था और यमुना गौर सिटी स्थित एक विला में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। यह भी पढ़ें- Noida News: एलएलबी के छात्र ने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.