ग्रेटर नोएडा, सितम्बर 29 -- ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत के लिए अमृतपुरम गोलचक्कर से 130 मीटर चौड़ी सड़क को जोड़ने वाली 4 लेन की सड़क को 6 लेन का किया जाएगा। करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क को चरणबद्ध तरीके से चौड़ी किया जाएगा। इससे सूरजपुर-कासना मार्ग से 130 मीटर सड़क पर पहुंचना और आसान हो जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिली नई रफ्तार, अमित शाह ने दी नए बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर की सौगातनोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से सड़कों पर बढ़ा ट्रैफिक दरअसल, सूरजपुर-कासना मार्ग (एसके रोड) पर स्थित अमृतपुर गोलचक्कर से रामपुर सेक्टर बीटा-1, डेल्टा-2 गोलचक्कर और एटीएस गोलचक्कर से होकर जाने वाला रास्ता 130 मीटर चौड़ी सड़क पर स्थित मकौड़ा गोलचक्कर पर जुड़ता है। इस मार्ग पर वाह...