ग्रेटर नोएडा, फरवरी 22 -- ग्रेटर नोएडा के विभिन्न आवासीय सेक्टरों में विकसित किए गए वेंडिंग जोन में रेहड़ी-पटरी वालों को अगले सप्ताह जगह आवंटित की जाएगी। प्रथम चरण में 20 पात्र लोगों को आवंटन पत्र देकर इसकी शुरुआत की जाएगी। इधर- उधर रेहड़ी लगाने वालों को नई जगह पर स्थानांतरित किया जाएगा। सेक्टरों में दिन प्रतिदिन बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग ने पथ विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में जगह आवंटित करने की प्रक्रिया अब तेज कर दी है।अगले हफ्ते आवंटित की जाएगी जगह दोबारा से कराए गए सत्यापन में पात्र पाए गए लोगों में से 20 पथ विक्रेताओं को सेक्टर बीटा- 1,2, अल्फा- 2 और 36 में अगले सप्ताह आवंटित कर दी जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए हैं। दादरी विधायक तेजपाल नागर पात्र लोगों को आवंटन पत्र सौंपेंगे।स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.