नोएडा, फरवरी 3 -- राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने सदन में मुद्दा उठाया दादरी, बोड़ाकी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की नोएडा, विशेष संवाददाता। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने मंगलवार को सदन में ग्रेटर नोएडा को रेलवे का बड़ा हब बनाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेन के स्टॉपेज दादरी और बोड़ाकी स्टेशन पर करने के लिए कहा। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान सांसद सुरेंद्र नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा की आबादी 12 लाख से अधिक है। यहां पर उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत आसपास के कई राज्यों के लोग रहते हैं। दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी पढ़ने के लिए आते हैं। इसके बावजूद लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को ग्रेटर नोएडा से 50 किलोमीटर दूर गाजियाबाद या दिल्ली जाना पड़ता है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.