नोएडा, दिसम्बर 26 -- िमयावाकी पद्धति से चार स्थानों पर कम दूरी में चार लाख से अधिक पौधे लगाए, इस कार्य में एनजीओ की भी मदद ली जा रही ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मियावाकी पद्धति पर घने वन विकसित करने का काम तेज कर दिया है। अब तक अलग-अलग स्थानों पर 31.13 एकड़ में घने वन विकसित किए जा चुके हैं। चार लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। आगामी मानसून सत्र के लिए भी योजना बनाई जा रही है। इसके लिए जगह चिन्हित की जा रही है। प्राधिकरण के उद्यान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मियावाकी पद्धति से चार स्थानों पर कम दूरी में अधिक से अधिक पौधे लगाकर घने वन विकसित किए गए हैं। इसमें एनजीओ की मदद ली जा रही है। बता दें कि सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में पहले ही मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.