ग्रेटर नोएडा, मई 26 -- ग्रेटर नोएडा शहर के अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और स्वर्णनगरी समेत 19 आवासीय सेक्टर और अधिक महंगे हो गए हैं। इनमें प्लॉटों के आवंटन रेट 49,588 से बढ़कर 51,363 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गए हैं। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नौ सेक्टर शामिल हैं। वहीं, सबसे कम आवंटन दर 34,680 सेक्टर-11, 17 और 20 की है। प्राधिकरण ने कार्यालय आदेश जारी किया है। नई आवंटन दरें 21 मई से प्रभावी मानी जाएंगी। यह भी पढ़ें- NCR में 60 मीटर चौड़े पेरिफेरल रोड का कितना बचा काम? इन जगहों तक जाना होगा आसान आवासीय के साथ व्यावसायिक और बिल्डर परियोजनाओं के लिहाज से भी ये 19 सेक्टर महंगे हो गए हैं। सबसे अधिक आवंटन दर श्रेणी-ए में आने वाले इन्हीं सेक्टरों की है। व्यावसायिक भूखंडों की आवंटन दर फ्लोर एरिया रेसियो ( एफएआर) के हिसाब से 72,436 और 98,776 रुपये प्र...