मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे ऑटम फेयर 2026 की शुरुआत से कुछ दिन पहले आयोजन से जुड़े लोगों को ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख होटलों के हाउसफुल हो जाने की खबर मिली है। यह जानकर मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों की आंखों में उम्मीदों की चमक खिल उठी है। ऑटम फेयर 2026 कमेटी के अध्यक्ष मुरादाबाद के प्रमुख हस्तशिल्प निर्यातक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि मेले में बिजनेस देने के लिए दुनिया भर से आने वाले खरीदारों का रुझान ग्रेटर नोएडा के अच्छे होटलों में स्टे करने का रहता है। होटलों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले कुछ दिनों के लिए सभी जगह एडवांस में रूम की बुकिंग हो चुकी है। यह भी पढ़ें- ऑटम : विदेशी खरीदारों ने ईपीसीएच में दर्ज कराया आने का वादा अधिकांश होटलों में अब जगह नहीं...