ग्रेटर नोएडा, जनवरी 24 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाले बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र ने शुक्रवार देर रात कथित तौर पर हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। मृतक छात्र का नाम उदित सोनी है, मूलरूप से भोगनीपुर, झांसी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नॉलेज पार्क-3 में स्थित एक हॉस्टल में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र उदित सोनी रहता था। शुक्रवार देर रात वह अपने दो दोस्तों चेतन और कुलदीप के साथ शराब पीकर हॉस्टल में आया था। इसके चलते हॉस्टल प्रबंधन ने उसे फटकार लगाते हुए उसका वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया था। यह भी पढ़ें- पसलियां और दांत टूटे, नाखून उखड़े; CRPF जवान व पत्नी ने मासूम बच्ची को दीं यातनाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.