ग्रेटर नोएडा, मई 8 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंस्टिट्यूट के निर्माणाधीन हॉस्टल में दो लोगों की हत्या कर दी गई। दोनों के शव हॉस्टल परिसर के एक कमरे में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले हैं। फावड़े और सरिया से हमला कर दोनों की बेरहमी से हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि तीन मजदूर दो दिन पहले परिसर में पेड़ लगाने आए थे। इन्हीं में से दो के शव बरामद हुए हैं। पुलिस को शक है कि इनके साथ मौजूद तीसरे शख्स ने ही इनकी हत्या की और फिर फरार हो गया।पुलिस ने क्या बताया? ग्रेटर नोएडा के डीसीपी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया की निर्माणाधीन हॉस्टल में दो दिन पहले तीन श्रमिक पेड़ लगाने के लिए आए थे। इनमें से दो श्रमिकों का शव शुक्रवार की सुबह एक कमरे में पड़ा मिला है। जबकि इनका एक साथी लापता है। आशंका है कि उसी ने हत्या की...