ग्रेटर नोएडा के स्कूल में मूक-बधिर छात्रा का यौन शोषण, 4 माह से हैवानियत झेल रही थी बच्ची
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं क्लास की दिव्यांग छात्रा के साथ स्कूल और स्कूल बस में यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बस चालक लवकुश को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि स्कूल की बस में चालक उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत, गंदे इशारे, शारीरिक छेड़छाड़ करता था। वह स्कूल में उसका पीछा करने के साथ कक्षा में छेड़छाड़ भी करता था। मंगलवार को छात्रा की एक सहेली ने आरोपी की हरकत के बारे में स्कूल के शिक्षक को बताया। बच्ची की मां ने बताया कि करीब चार महीने से बच्ची परेशान थी। पढ़ने और खेलने में उसका मन नहीं लग रहा था। कुछ दिन पहले छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी, उसे अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.