ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 25 -- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में शुक्रवार को दूषित पेजयल से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए। लोगों को उल्टी, पेट दर्द समेत अन्य दिक्कत हो रही है। लोगों का आरोप है कि पेयजल में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का पानी मिलने से ऐसा हुआ।पेयजल लाइन में एसटीपी के गंदे पानी की मिलावट सोसाइटी में रहने वाले राणा प्रताप सिंह ने बताया कि परिसर में करीब तीन हजार परिवार रहते हैं। शुल्क लेने के बावजूद शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। उनका आरोप है कि सोसाइटी के दस टावर में गुरुवार को दूषित पेयजल की सप्लाई हुई, जिससे करीब दस लोग बीमार हो गए। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 30 हो गई। कई लोगों ने सोसाइटी ग्रुप पर अपनी शिकायत दर्ज कराईं। लोगों का आरोप है कि पेयजल लाइन में एसटीपी के गंदे पानी की मिलावट हो रही ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.