ग्रेटर नोएडा, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा सेक्टर 142 की टेक कंपनी (आई क्यू लाइन) ने स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'स्मार्ट पर्चा' नामक एक प्रणाली विकसित की है। AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित यह नई तकनीक खासतौर पर सरकारी अस्पतालों के लिए तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य डॉक्टरों और मरीजों दोनों का समय बचाना और इलाज की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं आसान बनाना है। कंपनी ने बताया कि अब तक जहां अस्पतालों में मैनुअल एंट्री और कागज के पर्चों पर निर्भरता रहती थी, वहीं 'स्मार्ट पर्चा' इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना देगा। मंगलवार को इस प्रणाली के शुभारंभ के मौके पर कम्पनी द्वारा इस बारे में जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत उन्होंने बताया इस इस नई प्रणाली के तहत डॉक्टर जैसे ही ...