ग्रेटर नोएडा के लिए गुड न्यूज, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर बना 6 लेन रेलवे ओवरब्रिज गाड़ियों के लिए खुला
ग्रेटर नोएडा, जून 24 -- ग्रेटर नोएडा शहर में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच बना 6 लेन का रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) मंगलवार को वाहनों के लिए शुरू कर दिया गया। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली। आरओबी का सफल परीक्षण 15 दिन पहले हुआ था। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) प्रोजेक्ट के अंतर्गत ग्रेटर नोएडा के न्यू दादरी स्टेशन से बिछाई गई रेलवे लाइन ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क से होकर गुजर रही है। इसके लिए तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच आरओबी का निर्माण किया गया है। यहां पर अंडरपास का भी निर्माण गया है। अंडरपास की छत से रेलवे ट्रैक गुजर रहा है और उसके ऊपर आरओबी है। तेज बारिश होने पर अंडरपास में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- नोएडा से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.