ग्रेटर नोएडा, दिसम्बर 17 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित मंगलमय कॉलेज के हॉस्टल के भोजन में कीड़े मिलने पर छात्रों ने हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प भी हुई। खाद्य विभाग ने किचन में सफाई न मिलने पर मंगलवार को नोटिस जारी किया। कीड़े वाले खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा। छात्रों का आरोप है कि सोमवार को छोले भटूरे नाश्ते में बने थे। जब वह हॉस्टल से खाना लेकर रूम में पहुंचे तो उसमें कीड़े चल रहे थे। उन्होंने जब विरोध किया तो कहा गया कि कीड़े नहीं, यह जीरा है। इसके बाद छात्र कैंटीन गए और वहां भी उन्होंने विरोध दर्ज कराया। शाम को छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जाकर हंगामा किया। हंगामे के दौरान छात्रों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प हुई। नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.