ग्रेटर नोएडा के फ्लैट खरीदारों को बड़ी राहत, OTS योजना लागू; पेनल्टी और लीज डीड फीस में मिलेगी भारी छूट
ग्रेटर नोएडा, मई 26 -- उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों को बड़ी राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी है। इस योजना के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी से लेकर 135 वर्गमीटर क्षेत्रफल तक के फ्लैट आवंटियों को बकाया प्रीमियम और लीज डीड की पेंडिंग फीस के ब्याज और पेनल्टी में राहत दी जाएगी। प्राधिकरण अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण ने इस संबंध में 22 मई को कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। दरअसल, दो मई को आयोजित प्राधिकरण की 143वीं बोर्ड बैठक में बहुमंजिला फ्लैट आवंटियों के हित में यह फैसला लिया गया था। लंबे समय से बकाया प्रीमियम और लीज डीड में देरी के कारण परेशान आवंटियों को राहत देने के मकसद से ओटीएस योजना को मंजूरी प्रदान की गई।ओटीएस योजना के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.