ग्रेटर नोएडा, मई 2 -- ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-2 कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सत्येंद्र भसीन उर्फ मोंटू को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दावा किया जा रहा है कि चंपावत पुलिस, सीमा सुरक्षा बल और उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी को नेपाल सीमा से दबोचा। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी और अदालत की ओर से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद वह लगातार पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। काफी प्रयास के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने दो अप्रैल 2026 को सत्येंद्र भसीन उर्फ मोंटू की जमानत रद्द कर एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया था। साथ ही, स्पष्ट किया था कि समय पर सरेंडर न करने पर यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.