नोएडा, मई 1 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेनो के गांवों में जल निकासी और सीवर की व्यवस्था दुरुस्त होगी। इससे जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने गुरुवार को सलेमपुर गुर्जर गांव की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और नाली बनाने का काम शुरू करा दिया। वहीं 10 से अधिक गांवों के लिए निविदा जारी कर दी। अधिकारी के मुताबिक सीईओ ने अधिसूचित क्षेत्र के गांवों में बिजली, पेयजल आपूर्ति, सड़क, जल निकासी समेत सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बनाई गई योजना के तहत गांवों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वर्क सर्किल-8 के अंतर्गत आने वाले सलेमपुर गुर्जर गांव की आठ गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने और जल निकासी के लिए नाली बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र स...