ग्रेटर नोएडा, अगस्त 28 -- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने गुरुवार को रक्षाबंधन पर किसानों को बड़ा तोहफा दिया। मुआवजा दर 4,125 रुपये से बढ़ाकर 6,415 रुपये प्रति वर्गमीटर किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मुआवजे की दर में रिकॉर्ड 55.5 फीसदी की वृद्धि की गई। जमीन का मुआवजा बढ़ने से ग्रेटर नोएडा में विकास परियोजनाओं को अब और रफ्तार मिलेगी। शहर में नए सेक्टर विकसित किए जा सकेंगे। औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन की कमी दूर हो जाएगी। जमीन न मिलने की वजह से अधूरी पड़ी महत्वपूर्ण सड़कों को पूरा किया जा सकेगा। रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। दरअसल, मौजूदा मुआवजा दर 4,125 रुपये प्रति वर्गमीटर बाजार दर के मुकाबले काफी कम होने की वजह से क्षेत्र के किसान जमीन देने को राजी नहीं हो रहे थे। इससे शहर का विस्तार नहीं हो पा रहा था। यहां निवेश के लिए आगे आ रही...