ग्रेटर नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा के नवादा गांव की पंचायत ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए शादियों और सामाजिक समारोहों में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। यह निर्णय मुख्य रूप से बुजुर्गों, बच्चों और दिल के मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है क्योंकि तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है और लोगों की नींद में खलल पड़ता है। पंचायत ने चेतावनी दी है कि नियम का उल्लंघन करने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। गांव वालों का मानना है कि इस कदम से न केवल शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम होंगी।सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम नवादा गांव की ग्राम पंचायत ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए शादियों और अन्य सभी कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पंचायत का मानना है कि डीजे...