ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों स्वर्णनगरी, सिग्मा-4, पाई और पी-3 में थीम पार्क विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण के उद्यान विभाग से हटाकर अब परियोजना विभाग को सौंपी गई है। सीईओ से मंजूरी लेकर जल्द निविदा जारी की जाएगी।रोमांचक और शैक्षिक अनुभव मिलेगा अधिकारी के मुताबिक सेक्टर पाई के जी ब्लॉक स्थित पार्क के लिए कॉसमॉस, सेक्टर पी-3 के डी ब्लॉक पार्क के लिए डायनासोर और स्वर्णनगरी पार्क के लिए ऑपरेशन सिंदूर थीम तय की गई है। योजना के मुताबिक कॉसमॉस पार्क में आने वाले लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ ब्रह्मांड और अंतरिक्ष अन्वेषण के बारे में शैक्षिक जानकारी भी मिलेगी। इसका उद्देश्य लोगों को अंतरिक्ष विज्ञान, सौर मंडल, ग्रहों, उपग्रहों और खगोलीय पिंडों के बारे में शिक्षित करना है। डायनासोर थीम वा...