ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद एक नाइजीरियन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक NDPS एक्ट के एक मामले में कई सालों से जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, कैदी लंबे समय से फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसकी हालत बिगड़ने पर उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। हाल ही में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला इकोटेक-1 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस और जेल प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, मौत के कारणों की पुष्टि के लिए जांच भी की जा रही है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.