वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। मानमंदिर घाट पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बजड़े की सीढ़ी पर सेल्फी लेते समय ग्रेटर नोएडा निवासी युवा श्रमिक नेता गंगा में गिर गया। गुरुवार सुबह एनडीआरएफ और जल पुलिस ने उसका शव निकाला। पोस्टमार्टम के बाद दशाश्वमेध पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- मान मंदिर घाट पर गंगा में डूबा ग्रेटर नोएडा का युवकशादी समारोह में शामिल होने आया था ग्रेटर नोएडा के सुपरटेक इको विलेज के बी-2/ 706 निवासी 27 वर्षीय हर्षवर्धन ठाकुर भाजपा समर्थित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री थे। वह पांच दोस्तों कुशाग्र सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, विपुल कुमार, जीत सिंह, ललित कुमार के साथ बीते दिनों एक शादी समारोह में सिद्धार्थ नगर गए थे। वहां से सभी लुंबिनी में बुद्ध जयंती महोत्सव में चले गए। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.