नोएडा, मार्च 11 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आगामी बोर्ड बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। नए वित्तीय वर्ष के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इस बोर्ड बैठक में मुख्य रूप से बजट प्रस्तुत किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 21 मार्च को होगी। ग्रेटर नोएडा की बोर्ड बैठक की तिथि अभी निर्धारित नहीं की गई है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। बजट में मुख्य रूप से जमीन खरीद के फंड का प्रावधान किया जा सकता है। इस बार यमुना का बजट 10 हजार करोड़ रुपये के पार जा सकता है। बजट के अलावा कई और जरूरी प्रस्ताव रखे जाएंगे। यीडा के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि चेयरमैन की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। वहीं, ग्रेटर नोएडा में बजट के साथ अन्य जरूरी प्रस्ताव ...