ग्रेटर नोएडा, फरवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा शहर की 11 सोसाइटी और यमुना सिटी के सेक्टर-22ए स्थित थ्रीसी होम्स के चार हजार खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। परियोजनाओं में फंसे 3410 लोगों को होली के बाद फ्लैट पर मालिकाना हक मिल जाएगा। वहीं, थ्रीसी होम्स के 512 खरीदारों को भूखंड मिलने से आवास बना सकेंगे। ग्रेटर नोएडा की 98 बिल्डर परियोजनाओं में फ्लैट खरीदने वाले हजारों लोग मालिकाना हक पाने के लिए पिछले करीब 10 सालों से भटक रहे हैं। कुछ परियोजनाओं में कब्जा तो मिल गया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इस मामले में अमिताभ कांत समिति का गठन किया गया। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के तहत बकाया राशि का 25 फीसदी जमा करने पर फरवरी 2024 से रजिस्ट्री की अनुमति दी जा रही है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में डीएससी मार्ग पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी; 6 लेन का काम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.