ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा सेक्टर-150, यहां से निकलेगा फ्लाईओवर; कई सेक्टरों तक फायदा
नोएडा, अगस्त 18 -- नोएडा में यमुना पुस्ते के पास बसे सेक्टर-150 को सीधे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए फ्लाईओवर बनाने की योजना है। नोएडा प्राधिकरण ने इसको लेकर तैयारी भी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण ने इसके लिए अपने कंसल्टेंट से फ्लाईओवर की ड्राइंग-डिजाइन और जगह के तीन विकल्प मांगे हैं। इनमें से एक का चयन कर डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जाएगी। अभी सेक्टर-150 की ओर आने-जाने के लिए सफीपुर गांव के पास सेक्टर-148 के सामने एक्सप्रेसवे पर बने पुराने अंडरपास का इस्तेमाल किया जाता है। इस सेक्टर में आबादी लगातार बढ़ रही है।कहां से गुजरेगा फ्लाईओवर स्पोर्ट्स सिटी से रोक हटने के बाद अब फंसी परियोजनाओं में भी तेजी से काम होगा। ऐसे में आने वाले समय की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.