ग्रेटर नोएडा, मार्च 31 -- ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में कार चढ़ाकर युवक अमित उर्फ भोंचू की हत्या के मामले में चौंकाने वाली बात सामने आई है। मुख्य आरोपी अमरपाल अपने एक साथी अमित के साथ हत्या करने के बाद बाइक लेकर फिर से घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां अमरपाल ने मृतक का वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि वह अमित के मरने की पुष्टि करने गया था। पुलिस को मुख्य आरोपी के मोबाइल से वीडियो मिला है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी ने बताया कि 25 मार्च को जेवर के मोहल्ला सल्लियान के रहने वाले अमित उर्फ भोंचू की कार से कुचलकर और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को एक कच्चे रास्ते पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव बरामद कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी जेवर के मोहल्ला सल्लियान निवासी अमरपाल, बिरौंड़ी निवासी अमित क...