नई दिल्ली, फरवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में 53 वर्षीय शख्स को 60 वर्षीय महिला पर फावड़े से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हमले में महिला की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं लेकिन वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह मामला 6 फरवरी का है और जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव का है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद एक शख्स हाथ में फावड़ा लिए अचानक एक महिला के पास जाकर हमला करता नजर आ रहा है। आरोपी यही नहीं रुकता और जब महिला जमीन पर गिर जाती है तो पांच बार और हमला करता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव कर महिला को बचाते हैं जो कि हमले के बाद बेहोश हो गई थीं। लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान बबली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.