ग्रेटर नोएडा, अप्रैल 13 -- दो स्कूल बसों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक स्कूल बस में 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी खाली थी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में आठ बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के जीसस मैरी स्कूल की बस दादरी से बच्चों को लेकर ग्रेटर नोएडा जा रही थी। जैसे ही बस कस्बे के बाहर आमका रोड पर पहुंची इसी बीच सामने से आ रही रामज्ञा स्कूल की बस से टकरा गई।मच गई चीख पुकार रामाज्ञा स्कूल की बस में बच्चे सवार नहीं थे। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे में आठ बच्चों को चोट आई है, जबकि अन्य को हलकी-फुलकी चोट लगी। हादसे की सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.