मेरठ, मार्च 10 -- रोहटा के जीआरटी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को किंडरगार्टन के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला आयोग की सदस्या डॉ. मीनाक्षी भराला ने किया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि छोटे बच्चे ही आगे चलकर समाज और देश की धरोहर बनते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। चेयरमैन योगेंद्र पाल सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा सिंह, प्रबंधक तुषार चौधरी ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। अंत में उपहार वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...