धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी आरॊहण का आयोजन किया गया। प्रेप विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। प्राचार्य सुदीप कुमार ठाकुर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रेप कक्षा के विद्यार्थियों को औपचारिक रूप से प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके शैक्षणिक विकास का उत्सव मनाना था। बच्चों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र दिया गया। मौके पर शिक्षक, अभिभावक समेत अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...