सहारनपुर, मार्च 28 -- गंगोह। लंदन किड्स प्रीस्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्ले ग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी एवं सीनियर केजी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन डे समारोह में शानदार प्रस्तुतियां दी। एकेडमिक डायरेक्टर विभा सैनी ने कहा कि यह अवसर बच्चों की सीखने की यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव का उत्सव था। डायरेक्टर अरुण राज द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र, मेडल एवं ग्रोथ रिपोर्ट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंजली, लविशा, शैली , श्रुति, जोया, आशु एवं गरिमा का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.